सिक्किम के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम वाली सड़क का उद्घाटन किया

सिक्किम के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम वाली सड़क का उद्घाटन किया

चांगू झील की ओर नवनिर्मित वैकल्पिक संरेखण सड़क का नाम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा गया है


गंगटोक/भाषा। सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने सोमगो झील और नाथुला सीमा दर्रे को गंगटोक से जोड़ने वाली दूसरी सड़क - जिसे 'नरेंद्र मोदी मार्ग' नाम दिया गया है- का आधिकारिक उद्घाटन किया।

Dakshin Bharat at Google News
पुराने मार्ग को जवाहरलाल नेहरू मार्ग कहा जाता है। अधिकारियों ने बताया कि 51 क्योंगसला ग्राम पंचायत इकाई (जीपीयू) में 19.51 किमी लंबी वैकल्पिक डबल-लेन सड़क अब लगभग एक साल से चालू है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डीबी चौहान ने ट्विटर पर मंगलवार के उद्घाटन की तस्वीरों को साझा किया और कहा, सिक्किम के राज्यपाल, माननीय श्री गंगा प्रसाद के साथ क्योनगोस्ला जीपीयू में ‘नरेंद्र मोदी मार्ग’ के उद्घाटन समारोह में शामिल होने की खुशी है। चांगू झील की ओर नवनिर्मित वैकल्पिक संरेखण सड़क का नाम माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा गया है।

वहीं, पंचायत प्रमुख आईके रासैली ने कहा कि 20 दिसंबर को ग्राम सभा क्षेत्र में सड़क का नाम प्रधानमंत्री के नाम पर रखने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया था। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा निर्मित इस सड़क ने गंगटोक और त्सोमगो झील के बीच की दूरी को 15 किलोमीटर कम कर दिया है।

देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में