देश में एक दिन में कोरोना के 11,850 नए मामले, 555 मरीजों की मौत

देश में एक दिन में कोरोना के 11,850 नए मामले, 555 मरीजों की मौत

पिछले 24 घंटो में जिन 555 मरीजों की कोविड से मौत हुई है उनमें 471 केरल से और 41 महाराष्ट्र से हैं


नई दिल्ली/भाषा। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,850 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 3,44,26,036 हो गई। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,36,308 हो गई है जो पिछले 274 दिनों में सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार को अद्यतन किए गए आंकड़ों में यह जानकारियां सामने आईं।

Dakshin Bharat at Google News
सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में इस अवधि में 555 मरीजों की मौत होने से महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,63,245 हो गई है। कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों में दैनिक वृद्धि लगातार 36 दिनों से 20,000 से नीचे है और यह 139 दिनों से 50,000 से कम बनी हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,36,308 हो गई है जो कुल संक्रमण का 0.40 प्रतिशत है। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.26 प्रतिशत दर्ज की गई है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है।

पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,108 की कमी दर्ज की गई। दैनिक संक्रमण दर 0.94 प्रतिशत है। यह पिछले 40 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी 1.05 प्रतिशत दर्ज की गई जो पिछले 50 दिनों से दो प्रतिशत से कम है।

बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 3,38,26,483 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.35 प्रतिशत है। देश में राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत कुल 111.40 करोड़ टीके दिए जा चुके हैं।

देश में संक्रमितों की संख्या पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

पिछले 24 घंटो में जिन 555 मरीजों की कोविड से मौत हुई है उनमें 471 केरल से और 41 महाराष्ट्र से हैं।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,63,245 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,40,516 लोग, कर्नाटक के 38,140 लोग, तमिलनाडु के 36,259 लोग, केरल के 35,511 लोग, दिल्ली के 25,093 लोग, उत्तर प्रदेश के 22,905 लोग और पश्चिम बंगाल के 19,294 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में