दिग्विजय ने पूछा 15 लाख पर सवाल, युवक का जवाब सुन लगे खूब ठहाके!

दिग्विजय ने पूछा 15 लाख पर सवाल, युवक का जवाब सुन लगे खूब ठहाके!

दिग्विजय को इस युवक ने दिया जवाब।

भोपाल/भाषा। भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के सामने सोमवार को एक चुनावी सभा में तब विचित्र स्थिति उत्पन्न हो गई जब एक युवक ने केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लोगों के खाते में 15 लाख रुपए आने के सवाल के जवाब में मंच पर आकर कहा, ‘सर्जिकल स्ट्राइक कर दिया मोदीजी ने .. आतंकवादियों को मारा।’

Dakshin Bharat at Google News
दिग्विजय ने जिले के बैरसिया कस्बे में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उपस्थित लोगों से कहा, ‘जिसके खाते में 15 लाख रुपए आ गए, वह हाथ उठा दे।’

इस पर सभा में उपस्थित एक युवक ने हाथ उठा दिया। तब दिग्विजय ने कहा, ‘तुम्हारे खाते में आ गए.. आ जाओ… आ जाओ इधर आ जाओ। एकांउट नंबर ले आओ तुम्हारा। हम तुम्हारा नागरिक अभिनंदन करेंगे। तुम्हारे खाते में 15 लाख रुपए आ गए।’

कांग्रेस नेता के बुलाने पर गुलाबी शर्ट पहने लगभग 25 वर्षीय युवक मंच पर गया। दिग्विजय ने उससे कहा, ‘तेरे खाते में मोदीजी ने 15 लाख रुपए भिजवा दिए। बोलो।’

इसके बाद युवक ने माइक पकड़ कर गुगली मारते हुए कहा, ‘सर्जिकल स्ट्राइक कर दिया मोदीजी ने। आतंकवादियों को मारा।’

इतना सुनते ही मंच पर मौजूद एक अन्य नेता आए और युवक को बोलने से रोक दिया तथा उसे मंच से उतार दिया। इस दौरान मंच पर मौजूद सभी नेता हंसते रहे।

युवक के मंच से जाने के बाद दिग्विजय ने कहा, ‘अरे..15 लाख रुपए आए कि नहीं आए। अरे..सर्जिकल स्ट्राइक (में) मारा। तेरे खाते में 15 लाख रुपए आए कि नहीं आए।…तेरे को रोजगार मिला क्या भाई, गुलाबी शर्ट।…तेरे को नौकरी भी मिल गई…।’

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
Photo: @SuvenduWB X account
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट