लखनवी दूल्हे की पाकिस्तानी दुल्हन के लिए सुषमा बनीं मददगार

लखनवी दूल्हे की पाकिस्तानी दुल्हन के लिए सुषमा बनीं मददगार

लखनऊ। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक बार फिर पाकिस्तानी दुल्हन और हिंदुस्तानी दूल्हे के निकाह में आनी वाली मुश्किलों को दूर किया है। पाकिस्तान के कराची में रहने वाली २४ साल की सबाहत फातिमा और उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले नकी अली खान की शादी तय हुई थी लेकिन, भारत और पाकिस्तान के बीच ब़ढते तनाव के कारण सबाहत फातिमा को भारत आने का वी़जा नहीं मिल पा रहा था।बीते साल नकी ने वी़जा के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद मांगी थी। वी़जा की दिक्कतें दूर होने के बाद गत शुक्रवार को दोनों का निकाह हुआ। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के मौलाना क्लबे सादिक ने सबाहत और नकी का निकाह प़ढा। नकी अली खान पेशे से इंजीनियर हैं और पुराने लखनऊ में रहते हैं जबकि, उनकी दुल्हन कराची की हैं। दोनों परिवार बंटवारे के वक्त अलग हो गए थे। शादी के बाद नकी और सबाहत ने सुषमा स्वराज का शुक्रिया अदा किया है। नकी को उम्मीद है कि उनकी दुल्हन को जल्द ही भारत की नागरिकता मिल जाएगी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
सरकार और एलपीजी वितरक आपूर्ति को स्थिर करने के लिए काम कर रहे हैं
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'
गोबर-गोमूत्र का उपहास क्यों?
अमेरिका-इज़राइल के हमलों में 414 महिलाएं और बच्चे मारे गए: ईरान