सुशांत मामला: सीबीआई ने लगातार 7वें दिन पिठानी को पूछताछ के लिए बुलाया

सुशांत मामला: सीबीआई ने लगातार 7वें दिन पिठानी को पूछताछ के लिए बुलाया

मुंबई/भाषा। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई ने बृहस्पतिवार को सिद्धार्थ पिठानी को लगातार सातवें दिन पूछताछ के लिए बुलाया। पिठानी सुशांत के साथ उनके घर में रहते थे।

Dakshin Bharat at Google News
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पिठानी सांताक्रूज के कलीना स्थित डीआरडीओ के अतिथि गृह में सुबह करीब नौ बजे एक कैब में सवार होकर पहुंचे। गौरतलब है कि यहीं पर सीबीआई के अधिकारी रुके हुए हैं।

जांच एजेंसी ने बुधवार को भी पिठानी से 12 घंटे से भी अधिक समय तक पूछताछ की थी। सुशांत जिस वॉटरस्टोन रिजॉर्ट में कुछ समय के लिए रुके थे, वहां का मैनेजर भी बुधवार को डीआरडीओ के अतिथि गृह में आया था।

बांद्रा पुलिस का एक दल भी बुधवार को यहां आया था और करीब एक घंटे रुका था। उपनगर बांद्रा के मॉन्ट ब्लैंक अपार्टमेंट्स में 14 जून को 34 वर्षीय सुशांत की लाश उनके कमरे में मिली थी। घटना के वक्त पिठानी, खानसामा नीरज सिंह और घरेलू सहायक दीपेश सावंत घर में ही मौजूद थे।

कूपर अस्पताल जहां पर सुशांत की अटॉप्सी हुई थी वहां बुधवार को सीबीआई का दल गया था। जांच एजेंसी ने शुक्रवार को पिठानी और नीरज सिंह के बयान दर्ज किए थे।

शनिवार को सीबीआई का दल पिठानी, नीरज और सावंत को लेकर सुशांत के फ्लैट पर गया था जहां 14 जून को हुई घटनाओं की कड़ियों को सिलसिलेवार समझने के लिए घटनाक्रम का बनावटी रूपांतरण करके देखा गया था।

इसके बाद तीनों को रविवार को फिर से फ्लैट पर ले जाया गया और बाद में डीआरडीओ के अतिथि गृह में उनसे पूछताछ हुई।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
Photo: ShashiTharoor FB Page
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है
केंद्र सरकार ने जनगणना के लिए 11,718 करोड़ रुपए मंज़ूर किए