इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने से पहले नए यूजर्स को बतानी होगी जन्मतिथि

इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने से पहले नए यूजर्स को बतानी होगी जन्मतिथि

instagram

सैन फ्रांसिस्को/एएफपी। इंस्टाग्राम ने कहा है कि उसके नए उपयोगकर्ताओं को अब यह प्रमाणित करना होगा कि उनकी उम्र कम से कम 13 वर्ष है।

Dakshin Bharat at Google News
फेसबुक के स्वामित्व वाले सोशल नेटवर्क ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य अपनी नीतियों और अमेरिकी कानून का अनुपालन करना है जिसके तहत किसी भी यूजर की आयु कम से कम 13 वर्ष होनी चाहिए।

इंस्टाग्राम ने एक ब्लॉग में कहा, यह सूचना मांगने से हम कम उम्र के लोगों को इंस्टाग्राम से जुड़ने से रोक सकेंगे। इससे बच्चे सुरक्षित रहेंगे और उपयोगकर्ताओं को उनकी उम्र के लिहाज से अनुभव मिल सकेगा। कंपनी ने कहा कि आयु संबंधी जानकारी को दूसरे लोग नहीं देख सकेंगे।

हालांकि यह साफ नहीं है कि कंपनी इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करने के इच्छुक लोगों को आयु संबंधी गलत जानकारी देने से कैसे रोकेगी। गलत जानकारी देना सोशल मीडिया के लिए लगातार एक चुनौती बनी हुई है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'