सिंघवी का ट्वीट- हलाला जायज और एक्टिंग हराम, क्या ऐसे तरक्की करेगा हिंदुस्तान का मुसलमान?

सिंघवी का ट्वीट- हलाला जायज और एक्टिंग हराम, क्या ऐसे तरक्की करेगा हिंदुस्तान का मुसलमान?

अभिषेक मनु सिंघवी एवं जायरा वसीम

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने के फैसले पर दी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। ‘दंगल गर्ल’ जायरा वसीम के धार्मिक कारणों से बॉलीवुड छोड़ने के ऐलान के बाद देश-दुनिया से चर्चित लोगों और आम नागरिकों ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी भी इस बहस में कूद पड़े हैं। सिंघवी ने एक ट्वीट किया, ‘हलाला जायज और एक्टिंग हराम, क्या ऐसे तरक्की करेगा हिंदुस्तान का मुसलमान?’ इसके बाद उन्होंने हैशटैग जायरा वसीम लिखा।

Dakshin Bharat at Google News
कांग्रेस नेता के इस ट्वीट को अब तक 3,493 बार रिट्वीट किया जा चुका है। इसके अलावा 12,370 यूजर्स ने इसे लाइक किया है। एक यूजर ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा, क्या यह वास्तव में आप ही कह रहे हैं? मुझे इस पर यकीन नहीं हो रहा। एक अन्य यूजर ने सिंघवी के इस ट्वीट पर आश्चर्य जताते हुए लिखा, यह मैं क्या देख रहा हूं?

हालांकि कुछ यूजर्स ने सिंघवी के इस ट्वीट पर आपत्ति भी जताई। उन्होंने लिखा कि बॉलीवुड छोड़ने के एक अभिनेत्री के निजी फैसले को आप किसी समाज से जोड़कर नहीं देख सकते। सैयद नामक एक यूजर ने लिखा कि वे सिंघवी से ऐसे ट्वीट की आशा नहीं करते। इसी प्रकार खालिद नामक यूजर ने सिंघवी से सवाल किया, जायरा के फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के फैसले को मुसलमानों की तरक्की से क्यों जोड़ा? ये (सिंघवी) उसी कांग्रेस से हैं जिसने आज तक सच्चर कमेटी की सिफारिश लागू करने की कोशिश तक नहीं की और बात तरक्की की करते हैं।

बता दें कि जायरा वसीम ने कहा था कि उन्होंने धार्मिक मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए बॉलीवुड छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि इन पांच वर्षों में वे अपनी अंतरात्मा से लड़ती रहीं। उन्होंने इसे बहुत सोच-समझकर लिया गया फैसला बताया था। इसके बाद यह सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर बहस का मुद्दा बन गया।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में