ब्रह्मोस मिसाइल की इन खूबियों से खौफ में है पाकिस्तान, इसलिए करवाता है जासूसी

ब्रह्मोस मिसाइल की इन खूबियों से खौफ में है पाकिस्तान, इसलिए करवाता है जासूसी

सांकेतिक चित्र

नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक कर्मचारी को नागपुर में पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस शख्स का नाम निशांत अग्रवाल है। विभिन्न रिपोर्टों में बताया गया है कि वह ब्रह्मोस मिसाइल के राज़ पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को लीक किया करता था। आखिर पाकिस्तान ब्रह्मोस के राज़ क्यों जानना चाहता है? वास्तव में इस मिसाइल की मारक क्षमता और तमाम खूबियों की वजह से पाकिस्तान खौफ में है। इसलिए वह हर कीमत पर इसके बारे में सबकुछ जानना चाहता है।

ब्रह्मोस मिसाइल भारत और रूस ने मिलकर तैयार की है। इसे यह अनूठा नाम दोनों देशों की दो मशहूर नदियों से मिला है। इसके नामकरण में भारत की ब्रह्मपुत्र और रूस की मस्कवा नदी के नामों को शामिल किया गया है। यह एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है जो रडार को भी चकमा देने में सक्षम मानी जाती है। इसका मतलब है कि युद्ध जैसी परिस्थिति में दुश्मन को इसके आने का अहसास भी नहीं होगा और यह उसके इलाके में भयंकर तबाही मचा देगी।

पाकिस्तान की आईएसआई ब्रह्मोस के राज़ जानने की कोशिश में जुटी है। चूंकि इसके निर्माण में रूस शामिल रहा है तो अमेरिका भी इसके रहस्य जानने को उत्सुक है। ब्रह्मोस ने भारतीय सेना के लिए सहूलियतें पैदा कर दी हैं। जरूरत पड़ने पर इसे सिर्फ जमीन से ही नहीं, बल्कि​ हवा में स्थित विमान, पानी के जहाज और पनडुब्बी तक से दागा जा सकता है। एकसाथ इतनी खूबियां मौजूद होने के कारण युद्ध की स्थिति में भारतीय सेना दुश्मन को किसी भी जगह से निशाना बना सकती है, क्योंकि अब सिर्फ जमीन से जमीन पर दागने की बंदिश नहीं रही।

चूंकि भारत की सुरक्षा के लिहाज से हिंद महासागर बहुत अहमियत रखता है। विशेषज्ञ ब्रह्मोस को वहां भी देश के सामरिक हितों की रक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं। यह अमेरिका के एजीएम-84 हारपून को जोरदार टक्कर दे सकती है। इसके अलावा युद्ध की परिस्थितियों में भारत की जलसीमा से पाकिस्तान के बंदरगाहों और महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों को निशाना बना सकती है। भारत इसमें समयानुसार और सुधार कर रहा है ताकि इसकी रफ्तार और मारक क्षमता में वृद्धि हो।

ये भी पढ़िए:
– भाजपा शासित इन तीन राज्यों में ऐसी थी 2013 के चुनावों की तस्वीर, क्या फिर दोहराएगी इतिहास?
– घर में रखे 78 हजार रुपए बच्चे के हाथ लगे तो कर दिए छोटे-छोटे टुकड़े, कारनामा वायरल
– नीरव मोदी ने कनाडा के युवक को लाखों डॉलर लेकर थमाया नकली हीरा, टूट गई सगाई
– मिसाइल यूनिट में काम कर रहा शख्स गिरफ्तार, पाक की आईएसआई को सूचना देने का आरोप

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

मोदी का प्रहार- मेहनत कर जो सं​पत्ति बनाई, कांग्रेस सरकार बनने के बाद आपसे लूट लेगी मोदी का प्रहार- मेहनत कर जो सं​पत्ति बनाई, कांग्रेस सरकार बनने के बाद आपसे लूट लेगी
मोदी ने कांग्रेस के लिए कहा, 'ये लोग समाज को आपस में लड़वाने के लिए नए-नए पैंतरे लेकर आते हैं'...
जनसभा को संबोधित करते समय अचानक बेहोश हुए नितिन गडकरी
'विरासत पर टैक्स': शाह बोले- लोग सैम पित्रोदा के बयान को गंभीरता से लें
इंडि गठबंधन पर बोले नड्डा- जो जिंदगीभर खिलाफ लड़े, आज भ्रष्टाचार करने के लिए साथ हो गए
कम्युनिस्टों और कांग्रेस पर शाह का हमला, बोले- दोनों ही अस्तित्व खोते जा रहे हैं
मुझे जाति में नहीं, बल्कि 'न्याय' में दिलचस्पी है: राहुल गांधी
पित्रोदा के बयान पर मचा घमासान, मोदी बोले- कांग्रेस नहीं चाहती कि भार​तीय अपनी संपत्ति बच्चों को दें