राजस्थान: ऑडियो टेप मामले में एसओजी के बाद एसीबी ने भी दर्ज की प्राथमिकी

राजस्थान: ऑडियो टेप मामले में एसओजी के बाद एसीबी ने भी दर्ज की प्राथमिकी

राजस्थान: ऑडियो टेप मामले में एसओजी के बाद एसीबी ने भी दर्ज की प्राथमिकी

सचिन पायलट एवं सीएम अशोक गहलोत

जयपुर/भाषा। राजस्थान के ऑडियो टेप मामले में राजस्थान पुलिस के विशेष कार्यबल (एसओजी) के बाद अब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भी एक प्राथमिकी दर्ज की है।

Dakshin Bharat at Google News
बृहस्पतिवार रात सामने आए ऑडियो टेप में कथित तौर पर राज्य की कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए विधायकों की खरीद फरोख्त की बात की जा रही है।

एसीबी के महानिदेशक आलोक त्रिपाठी ने बताया कि कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी से मिली शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में भंवर लाल शर्मा की संजय जैन और गजेंद्र सिंह से कथित बातचीत का जिक्र भी किया गया है।

त्रिपाठी ने संवाददाताओं से कहा, ‘हम इन ऑडियो क्लिप को जांच के लिए फोरेंसिक प्रयोगशाला को भेजेंगे।’ उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को एक ऑडियो सामने आया जिसमें कथित तौर पर कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह व संजय जैन की आवाज है।

कांग्रेस ने इस ऑडियो का हवाला देते हुए शेखावत को गिरफ्तार करने की मांग की है और आरोप लगाया है कि वे पार्टी के एक बागी विधायक के साथ मिलकर अशोक गहलोत सरकार को गिराने की साजिश में शामिल हैं।

हालांकि शेखावत ने कहा है कि ऑडियो में उनकी आवाज नहीं है और वे किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। एसओजी इस मामले में दो एफआईआर पहले ही दर्ज कर चुकी है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
Photo: PinarayiVijayan FB Page
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है