जम्मू हवाईअड्डे के तकनीकी क्षेत्र में देर रात 2 धमाके

जम्मू हवाईअड्डे के तकनीकी क्षेत्र में देर रात 2 धमाके

जम्मू हवाईअड्डे के तकनीकी क्षेत्र में देर रात 2 धमाके

प्रतीकात्मक चित्र। फोटो स्रोत: PixaBay

जम्मू/दक्षिण भारत। जम्मू हवाईअड्डे के अत्यधिक सुरक्षा वाले तकनीकी क्षेत्र में शनिवार देर रात दो धमाके हुए। अधिकारियों ने बताया कि पहले धमाके के पांच मिनट बाद दूसरा धमाका हुआ।

Dakshin Bharat at Google News
जानकारी के अनुसार, घटना देर रात करीब सवा एक बजे की है। इससे इमारत को नुकसान पहुंचा है। बताया गया ​कि धमाके से इमारत की छत ढही है। इस जगह की देखरेख वायुसेना करती है। वहीं, दूसरा धमाका जमीन पर हुआ। हालांकि इससे किसी के हताहत होने के समाचार नहीं हैं।

इस संबंध में रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘जम्मू में वायुसेना के अड्डे में धमाके की खबर मिली है। इसमें कोई जवान हताहत नहीं हुआ है और न ही कोई साजो-सामान क्षतिग्रस्त हुआ है। जांच चल रही है और विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।’

बता दें कि उक्त घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया। घटना के पीछे जिन तत्वों की भूमिका है, उनका पता लगाया जा रहा है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'