मुंबई: 3 रेलवे स्टेशनों, अमिताभ बच्चन के बंगले पर बम रखने की सूचना, सुरक्षा बढ़ाई गई

मुंबई: 3 रेलवे स्टेशनों, अमिताभ बच्चन के बंगले पर बम रखने की सूचना, सुरक्षा बढ़ाई गई

मुंबई: 3 रेलवे स्टेशनों, अमिताभ बच्चन के बंगले पर बम रखने की सूचना, सुरक्षा बढ़ाई गई

दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन। फोटो स्रोत: ट्विटर अकाउंट।

मुंबई/भाषा। मुंबई के तीन प्रमुख रेलवे स्टेशनों और अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले में बम रखे जाने की सूचना मिलने के बाद इन स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस को इन स्थानों पर बम रखे जाने को लेकर एक कॉल आया था, जिसके बाद यहां सुरक्षा बढ़ा दी गई।

Dakshin Bharat at Google News
एक अधिकारी ने बताया कि हालांकि अभी तक जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया है। मुंबई पुलिस के मुख्य नियंत्रण कक्ष को शुक्रवार रात को एक फोन आया जिसमें फोन करने वाले शख्स ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी), भायखला, दादर रेलवे स्टेशनों और अभिनेता अमिताभ बच्चन के जुहू में स्थित बंगले में बम रखे गए हैं।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘फोन आने के बाद राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल के साथ ही बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता और स्थानीय पुलिसकर्मी इन स्थानों पर पहुंचे और तलाश अभियान चलाया।’

उन्होंने बताया, ‘अभी तक इन स्थानों पर कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया लेकिन वहां भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।’ उन्होंने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

घुसपैठियों को बचाने के लिए तृणकां किसी भी हद तक जा सकती है: प्रधानमंत्री घुसपैठियों को बचाने के लिए तृणकां किसी भी हद तक जा सकती है: प्रधानमंत्री
Photo: @BJP4India X account
विद्याशिल्प यूनिवर्सिटी ने एलायंस फ़्रांसेज़ दे बेंगलूरु के साथ इमैजिनरी फ़्यूचर्स 2050 का उद्घाटन किया
बांग्लादेश: हिंदू व्यापारी की केले के विवाद में पीट-पीटकर हत्या, 3 लोग गिरफ्तार
कांग्रेस ने सरकारें बनाने और वोट पाने के लिए असम की मिट्टी घुसपैठियों को सौंप दी: प्रधानमंत्री
बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या की गई
मालदा: प्रधानमंत्री ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर