जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों की कार्रवाई में एक आतंकवादी ढेर
On
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों की कार्रवाई में एक आतंकवादी ढेर
श्रीनगर/भाषा। श्रीनगर के परिम्पोरा इलाके में बीती रात हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने मंगलवार शाम परिम्पोरा इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया था।उन्होंने कहा कि इसके बाद घेराबंदी को और पुख्ता किया गया और दोनों ओर से पूरी रात रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। अधिकारी ने कहा कि अब तक एक आतंकवादी मारा जा चुका है। उन्होंने कहा कि अभियान जारी है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
23 Jan 2026 09:44:54
नेताजी ने चरित्र निर्माण पर बहुत जोर दिया था


