गाजियाबाद: श्मशान स्थल की छत ढहने से 19 की मौत

गाजियाबाद: श्मशान स्थल की छत ढहने से 19 की मौत

गाजियाबाद: श्मशान स्थल की छत ढहने से 19 की मौत

प्रतीकात्मक चित्र। फोटो स्रोत: PixaBay

गाजियाबाद/दक्षिण भारत। उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में रविवार को बड़े हादसे में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब ये लोग एक शख्स के अंतिम संस्कार में श्मशान घाट गए हुए थे।

जानकारी के अनुसार, ये लोग श्मशान स्थल की छत ढह जाने से नीचे दब गए थे। ये पंक्तियां लिखे जाने तक 38 लोगों को मलबे से निकाला जा चुका था। कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने के समाचार हैं।

बताया गया कि ज्यादातर लोग दिवंगत शख्स के रिश्तेदार हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की मृत्यु पर दुख जताया है। उन्होंने घटना का संज्ञान लेते हुए तत्काल राहत पहुंचाने और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट भी मांगी गई है।

मुख्यमंत्री ने मंडल आयुक्त मेरठ और आईजी रेंज को मौके पर जाकर घटना की रिपोर्ट देने के लिए कहा है। मृतकों के परिजन को उप्र सरकार की ओर से दो-दो लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Advertisement

Latest News

कांग्रेसी सिर्फ वादा करते हैं, उसे कभी पूरा नहीं करते: शाह कांग्रेसी सिर्फ वादा करते हैं, उसे कभी पूरा नहीं करते: शाह
शाह का आरोप- कांग्रेस ने ‘ग़रीबी हटाओ’ का नारा तो दिया, लेकिन ग़रीबों के लिए कोई काम नहीं किया
कर्नाटक के तेज विकास के लिए भाजपा की पूर्ण बहुमत की स्थिर सरकार बहुत जरूरीः मोदी
राहुल की प्रेसवार्ता पर भाजपा का पलटवार- आलोचना करने का अधिकार है, बेइज्जती करने का नहीं
कर्नाटकः कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, सिद्दरामैया, शिवकुमार को यहां से टिकट
संसद सदस्यता रद्द किए जाने के बाद क्या बोले राहुल गांधी?
गरीबों की सेवा को सर्वाेच्च लक्ष्य बनाकर भाजपा सरकार ने सही मायने में उन्हें सशक्त बनायाः मोदी
महंगी पड़ी टिप्पणी