पंजाब में पाक की बड़ी साजिश विफल, ड्रोन से गिराए 11 हैंड ग्रेनेड बरामद
On
पंजाब में पाक की बड़ी साजिश विफल, ड्रोन से गिराए 11 हैंड ग्रेनेड बरामद
चंडीगढ़/दक्षिण भारत। भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान की एक और बड़ी नापाक साजिश विफल कर दी है। जानकारी के अनुसार, गुरदासपुर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक खेत से 11 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।
संदेह जताया गया है कि इन्हें पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिए यहां पहुंचाया है। आतंकवाद को हवा देने के लिए पाकिस्तान ऐसे हथकंडे अपनाता रहा है।पंजाब पुलिस ने हैंड ग्रेनेड बरामद होने की पुष्टि की है। इस संबंध में गुरदासपुर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजिंदर सिंह सोहाल ने कहा कि ये हैंड ग्रेनेड जिले में सीमा से एक किमी दूर स्थित सालच गांव में खेत में मिले हैं। ये ग्रेनेड एक बक्से में थे।
बता दें कि 19 और 20 दिसंबर की रात को बीएसएफ ने ड्रोन को उड़ते देखा था, जिसके जवाब में जवानों ने गोलीबारी की। इसके बाद यहां तलाशी अभियान चलाया गया तो सुरक्षा बलों ने ये ग्रेनेड बरामद कर लिए।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
08 Dec 2025 18:01:51
Photo: priyankagandhivadra FB Page


