कई लोगों को चूना लगा चुके साइबर अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा यह जिला!

कई लोगों को चूना लगा चुके साइबर अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा यह जिला!

कई लोगों को चूना लगा चुके साइबर अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा यह जिला!

ऑनलाइन धोखाधड़ी

जामताड़ा/भाषा। झारखंड में जामताड़ा के साइबर थाने की पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कुरुवा गांव में छापेमारी कर आधा दर्जन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिन्हा ने इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों में से दो पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि जिले की साइबर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार छह अभियुक्तों के विरुद्ध साइबर थाना जामताड़ा में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि कुरुवा गांव निवासी निवास मंडल के पुत्र पप्पू कुमार मंडल, नरेश प्रसाद गुप्ता के पुत्र कमलेश कुमार गुप्ता, फुल्लू मंडल के पुत्र वीरेंद्र मंडल, रामनाथ मंडल के पुत्र ईश्वर मंडल, बसंत मंडल के पुत्र संजीव मंडल और सरजू साह के पुत्र अनुज कुमार मंडल को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने कुल 13 मोबाइल सेट बरामद किए हैं। सभी में सिम कार्ड लगे हुए हैं। इसके अलावा अलग से मोबाइल सिम का एक पैकेट जब्त किया गया है। अधिकारी के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों के पास से तीन एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, दो मोटरसाइकिल तथा मोबाइल खरीदने से संबंधित कागजात भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि मौके से तीन साइबर अपराधी भागने में सफल रहे। पुलिस ने सभी नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। फरार साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने जब्त मोबाइल फोनों की प्रारंभिक जांच कराई तो उनमें साइबर अपराध के कई साक्ष्य मिले हैं।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Advertisement

Latest News

अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 5% से अधिक लाभ में आया, समूह की अन्य कंपनियों के शेयर भी चढ़े अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 5% से अधिक लाभ में आया, समूह की अन्य कंपनियों के शेयर भी चढ़े
अडाणी समूह ने 12 मार्च को कहा था कि उसने शेयर गिरवी रखकर लिए गए 2.15 अरब डॉलर का कर्ज...
कर्नाटक में 10 मई को होगा मतदान, 13 मई को मतगणना
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,151 नए मामले, पांच महीनों में सर्वाधिक दैनिक आंकड़ा
चीन को कड़ा संदेश
राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन अब न्यूनतम 1,000 रुपए प्रतिमाह मिलेगी
कर्नाटकः जद (एस) विधायक एसआर श्रीनिवास ने दिया इस्तीफा, इस पार्टी में होंगे शामिल
कर्नाटकः रिश्वत मामले में न्यायालय ने भाजपा विधायक की अग्रिम जमानत के खिलाफ याचिका पर जवाब मांगा