कोविड-19 : मुंबई में राजभवन के 18 कर्मचारी संक्रमित
On
कोविड-19 : मुंबई में राजभवन के 18 कर्मचारी संक्रमित
मुंबई/भाषा
दक्षिण मुंबई में स्थित राजभवन के 18 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। नगर निकाय के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। इस संबंध में एक अन्य अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ठीक हैं और उन्होंने एहतियाती तौर पर खुद को पृथक कर लिया है। अधिकारी ने बताया कि राजभवन के दो कर्मचारी गत सप्ताह संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद 100 अन्य कर्मचारियों की जांच कराई गई जिनमें से 16 संक्रमित पाए गए।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
11 Mar 2026 17:09:44
Photo: @mkstalin X account


