पश्चिम बंगाल: जमात-उल-मुजाहिद्दीन का शीर्ष आतंकवादी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल: जमात-उल-मुजाहिद्दीन का शीर्ष आतंकवादी गिरफ्तार

कोलकाता/भाषा। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक ठिकाने से शुक्रवार तड़के जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) के एक शीर्ष आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया गया। यह 2018 में बोध गया विस्फोट मामले में कथित तौर पर शामिल था।

Dakshin Bharat at Google News
एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता पुलिस की विशेष कार्य बल (एसटीएफ) इकाई ने मुर्शिदाबाद जिला पुलिस और सूती कस्बे के स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर अब्दुल करीम उर्फ बोरो करीम को गिरफ्तार कर लिया।

यह देश के जेएमबी के शीर्ष सदस्यों में से एक है। अधिकारी ने बताया, ‘इसने बांग्लादेश के आतंकवादियों को शरण दी थी जो सीधे तौर पर बोध गया विस्फोट में शामिल थे। इसे मुर्शिदाबाद जिले के सूती पुलिस थाना क्षेत्र से आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया।’

एसटीएफ की इकाई द्वारा 2018 में मुर्शिदाबाद स्थित आरोपी के घर से बड़ी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ और ‘जिहादी’ सामग्री जब्त की गई थी। हालांकि तब करीम का पता नहीं लगाया जा सका था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने करीम का नाम बोध गया विस्फोट मामले के आरोप पत्र में शामिल नहीं किया था लेकिन काफी समय से वह जांच के दायरे में था।

उन्होंने कहा, ‘वह भारत में जेएमबी के शीर्ष तीन वांछित सदस्यों में से एक है। उसे आज एक स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा और उसे पुलिस हिरासत में रखने की अनुमति ली जाएगी।’

बिहार के बोध गया में 19 जनवरी, 2018 को तिब्बती अध्यात्मिक नेता दलाई लामा के महाबोधि मंदिर में उपदेश देने के कुछ घंटे बाद कम तीव्रता वाला बम धमाका हुआ था। इस संबंध में एनआईए ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

विद्याशिल्प यूनिवर्सिटी ने एलायंस फ़्रांसेज़ दे बेंगलूरु के साथ इमैजिनरी फ़्यूचर्स 2050 का उद्घाटन किया विद्याशिल्प यूनिवर्सिटी ने एलायंस फ़्रांसेज़ दे बेंगलूरु के साथ इमैजिनरी फ़्यूचर्स 2050 का उद्घाटन किया
यह एक बहु-विषयक प्रदर्शनी है
बांग्लादेश: हिंदू व्यापारी की केले के विवाद में पीट-पीटकर हत्या, 3 लोग गिरफ्तार
कांग्रेस ने सरकारें बनाने और वोट पाने के लिए असम की मिट्टी घुसपैठियों को सौंप दी: प्रधानमंत्री
बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या की गई
मालदा: प्रधानमंत्री ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर
ट्रंप ने फिर छोड़ा शिगूफा- 'मैंने भारत-पाकिस्तान का सैन्य संघर्ष रुकवाया था'