मुंबई: आज दोपहर को इस इलाके में दस्तक देगा चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’

मुंबई: आज दोपहर को इस इलाके में दस्तक देगा चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’

मुंबई: आज दोपहर को इस इलाके में दस्तक देगा चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’

मौसम विभाग द्वारा जारी की गई सूचना

मुंबई/भाषा। चक्रवात तूफान ‘निसर्ग’ के आज दोपहर महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग पहुंचने की संभावना है। यह तूफान आज सुबह यहां से 215 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम तथा रायगढ़ से करीब 165 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में अरब सागर के ऊपर फैला हुआ था। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मुम्बई इकाई के उप महानिदेशक केएस होसालिकर ने बताया कि चक्रवात अलीबाग के दक्षिण के पास से 100-110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गुजरेगा और इस दौरान 120 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलेंगी।

उन्होंने ट्वीट किया कि ‘निसर्ग’ आज तीन जून को सुबह साढ़े पांच बजे अलीबाग से 165 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में और मुम्बई से 215 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में अरब सागर पहुंचेगा। आज तीन जून दोपहर को यह महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलिबाग के दक्षिण से 100-110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गुजरेगा और इस दौरान 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि मुंबई में 20 से 40 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि पिछले 12 घंटे में कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। उन्होंने एक बार फिर मुंबई और ठाणे, रायगढ़ तथा पालघर जैसे पड़ोसी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी।

उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा, ‘चक्रवात के मद्देनजर आज तीन जून को मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। तेज हवाएं चलेंगी, समुद्र में काफी तेज लहरें उठेंगी।’

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला
Photo: NitinNabinBJP FB Page
एमजीनरेगा: प्रियंका वाड्रा ने पूछा- 'महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा है?'
नेहरू ने कश्मीर मुद्दे को विवादास्पद बनाया, भारत को उग्रवाद और अलगाववाद मिला: योगी आदित्यनाथ
कांग्रेस 'वोट चोरी' में विश्वास करती है तो तेलंगाना में सत्ता छोड़कर मिसाल कायम करे: बंडी संजय कुमार
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले नितिन नबीन- 'यह पार्टी का आशीर्वाद है'
पहलगाम आतंकी हमला मामले में एनआईए आज चार्जशीट दाखिल करेगी
मानवता फिर लहूलुहान