लोगों को कोरोना महामारी से लड़ने के लिए एकजुट होना चाहिए: दलाई लामा

लोगों को कोरोना महामारी से लड़ने के लिए एकजुट होना चाहिए: दलाई लामा

तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा

धर्मशाला (हिप्र)/भाषा। दुनिया के कोरोना वायरस से जूझने के बीच दलाई लामा ने रविवार को कहा कि लोगों को इस संकट से पैदा हुईं चुनौतियों से ‘वैश्विक रूप से निपटने के लिए मिलकर’ काम करने के वास्ते एकजुट होना चाहिए।

Dakshin Bharat at Google News
तिब्बत के आध्यात्मिक नेता ने यह भी कहा कि इस विषाणु के फैलने से बाधित हुई अर्थव्यवस्था सरकारों के सामने बड़ी चुनौती है और यह लोगों के जीवनयापन की क्षमता को कमजोर बना रही है।

यहां दलाई लामा के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में उन्होंने कहा, ‘यह संकट और इसके नतीजे एक चेतावनी है कि इससे वैश्विक रूप से निपटने के लिए हम एक साथ मिलकर आगे आकर ही अभूतपूर्व परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। मैं प्रार्थना करता हूं कि हम सभी एकजुटता के आह्वान को स्वीकार करें।’

उन्होंने कहा, ‘संकट के समय में हम अपने स्वास्थ्य पर खतरे तथा बीमारी से जान गंवाने वाले परिवार एवं दोस्तों के लिए दुख का सामना कर रहे हैं। आर्थिक नुकसान सरकारों के सामने बड़ी चुनौती है और यह कई लोगों के जीवनयापन की क्षमता को कमतर कर रही है।’ गौरतलब है कि कोविड-19 से दुनियाभर में अब तक 2,35,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात