विद्यार्थियों को नहीं देना होगा किराया, श्रमिकों को लौटाया जाएगा भाड़े का पैसा: नीतीश

विद्यार्थियों को नहीं देना होगा किराया, श्रमिकों को लौटाया जाएगा भाड़े का पैसा: नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार.

पटना/भाषा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को स्पष्ट किया कि विशेष ट्रेनों से लौट रहे विद्यार्थियों से भाड़ा नहीं लिया जाएगा जबकि प्रवासी मजदूरों को लौटने के दौरान लगे किराए का पैसा 21 दिनों का पृथक-वास पूरा करने के बाद लौटाया जाएगा एवं अन्य सहायता भी दी जाएगी।

Dakshin Bharat at Google News
नीतीश कुमार ने एक वीडियो संदेश में कहा कि ये उपाय तो पहले से किए गए हैं। उन्होंने लोगों के बीच भ्रम के लिए (विपक्ष के) बयानबाजी को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इसे दूर करना अनिवार्य है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों से कोई भाड़ा नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों को रेलवे स्टेशनों से संबंधित प्रखंडों में पहुंचाया जा रहा है जहां उन्हें 21 दिनों के लिए पृथक वास में रहना होगा और जब वे बाहर आएंगे, तब उन्हें पूरा (किराया) खर्चा लौटाया जाएगा और उन्हें 500-500 रुपए की अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी। इस प्रकार हर श्रमिक को न्यूनतम 1,000 रुपए मिलेंगे।

कुमार ने कहा कि कोटा जैसे स्थानों से राज्य लौट रहे विद्यार्थियों को किराया नहीं देना होगा। राज्य सरकार सीधे रेलवे को इसका भुगतान कर रही है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'