हरिद्वार में तबलीगी जमात के दो सदस्यों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
On
हरिद्वार में तबलीगी जमात के दो सदस्यों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
देहरादून/भाषा। उत्तराखंड के हरिद्वार में कोरोना वायरस की जांच से कथित तौर पर बचने का प्रयास कर रहे तबलीगी जमात के दो सदस्यों के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
डीजीपी (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार ने कहा कि तबलीगी जमात के दो सदस्य हाल ही में राजस्थान के अलवर से लौटे थे। वे जांच से बचने के लिए जानबूझकर छिपे हुए थे।अधिकारी ने कहा, ‘उनके दोस्त में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रशासन द्वारा बार-बार अपील करने और चेतावनी देने के बावजूद जांच कराने से बचने के लिए वे छिप रहे थे। इस कारण उन्होंने अपना और दूसरों का जीवन भी खतरे में डाल दिया।’ डीजीपी ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक निगरानी की मदद से उनका पता लगाकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Mar 2026 16:09:29
Photo: idfonline FB Page


