रांची: तबलीगी जमात से जुड़े 17 विदेशियों समेत 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

रांची: तबलीगी जमात से जुड़े 17 विदेशियों समेत 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

रांची/भाषा। रांची पुलिस ने तबलीगी जमात से जुड़े 17 विदेशियों समेत 18 लोगों के खिलाफ हिंदपीढ़ी थाने में वीजा कानून के उल्लंघन, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम एवं महामारी अधिनियम के उल्लंघन की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

Dakshin Bharat at Google News
रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता ने बताया कि रांची की हिंदपीढ़ी पुलिस ने छह स्थानीय लोगों के साथ इन विदेशी नागरिकों को 30 मार्च को यहां बड़ी मस्जिद से हिरासत में लेकर पृथकवास में भेजा था और बाद में इनमें से ही मलेशिया की एक 22 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई थी। यह झारखंड में कोरोना संक्रमण का पहला मामला था। महिला का रिम्स में इलाज चल रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269, 270, 271, द फॉरेनर्स एक्ट 1946 की धारा 13/14 (बी) (सी), और द नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट की धारा 51 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

उन्होंने कहा, इनमें अधिकतर गैर-जमानती धाराएं हैं। गुप्ता ने बताया कि पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि 17 विदेशी नागरिक हिंदपीढ़ी इलाके में रुके हुए थे।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
Photo: PinarayiVijayan FB Page
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है