उप्र: सहारनपुर में आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, तबलीगी जमात से संबंध
On
उप्र: सहारनपुर में आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, तबलीगी जमात से संबंध
सहारनपुर/भाषा। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में आठ और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद यहां संक्रमित कुल लोगों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस सोढी ने बताया कि सहारनपुर में शनिवार रात 47 लोगों के नमूनों की आई रिपोर्ट में आठ लोग संक्रमित पाए गए। इन आठों लोगों का संबंध तबलीगी जमात के कार्यक्रम से है।सहारनपुर में संक्रमित मरीजों की संख्या 20 पहुंच जाने के बीच सहारनपुर के मण्डलायुक्त संजय कुमार और जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने अधिकारियों की बैठक बुलाकर संक्रमण से निपटने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए और बंद का सख्ती से पालन कराए जाने की हिदायत दी।
सोढी ने बताया कि सभी संक्रमित लोगों को फतेहपुर के अस्पताल मे भर्ती किया गया है। सहारनपुर जिले के सात क्षेत्रों को संक्रमण से सबसे बुरी तरह प्रभावित मानते हुए उन्हें सील किया गया है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
20 Jan 2026 11:33:36
Photo: DrGParameshwara FB Page


