उप्र: अलीगढ़ बायपास पर सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने धरना खत्म किया

उप्र: अलीगढ़ बायपास पर सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने धरना खत्म किया

अलीगढ़/भाषा। पिछले छह दिनों से संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में जीवनगढ़ बायपास पर धरने पर बैठीं सैकड़ों महिलाओं ने बीती रात धार्मिक नेताओं और जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में अपना धरना समाप्त कर दिया।

Dakshin Bharat at Google News
पुलिस ने बताया कि धरना खत्म होने के बाद सड़क से बैरीकेड हटा लिए गए और रिंगरोड से लगे इस रास्ते को आम जनता के लिए खोल दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा, जिसमें अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में संशोधित नागरिकता काननू का विरोध कर रहे निर्दोष प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग भी है।

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने घोषणा की प्रदर्शनकारियों की एक मांग को पहले ही मान लिया गया है जिसमें कहा गया था कि अपरकोट इलाके में पिछले रविवार को हुई हिंसा में गंभीर रूप से घायल युवक को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

हिंसा में घायल हुए तारिक मुनव्वर को दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। उसे गोली लगी थी। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज में भर्ती तारिक के शरीर का निचला हिस्सा काम नही कर रहा है। उसे मेडिकल कालेज ने निशुल्क चिकित्सा उपचार देने की घोषणा पहले ही कर दी थी।

इस बीच, दिल्ली गेट इलाके के ईदगाह कांप्लेक्स में सैकड़ों महिलाएं अब भी धरने पर बैठी हैं। वे पिछले पांच सप्ताह से नागरिकता कानून के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रही हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया लालू यादव ने तेज प्रताप के घर पर मकर संक्रांति उत्सव में भाग लिया
Photo: laluprasadrjd FB Page
प्रकृति के साथ संतुलित और सामंजस्यपूर्ण संबंध का संदेश देता है पोंगल: प्रधानमंत्री
खामेनेई के खिलाफ रेज़ा पहलवी की हुंकार- 'हमारे और शासन के बीच खून का एक समंदर है'
दिल्ली: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद के आधिकारिक आवास में आग लगी
सरकार ने समझी डिलीवरी बॉय की पीड़ा
जम्मू-कश्मीर: सरकार से ले रहे तनख्वाह, लेकिन आतंकवादियों से निभा रहे 'दोस्ती', 5 कर्मचारी बर्खास्त
श्वानों के काटने की घटनाओं के लिए राज्यों को भारी मुआवजे के लिए कहेंगे: उच्चतम न्यायालय