दिल्ली पुलिस ने शरजील इमाम को जहानाबाद से गिरफ्तार किया
On
दिल्ली पुलिस ने शरजील इमाम को जहानाबाद से गिरफ्तार किया
नई दिल्ली/भाषा। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र शरजील इमाम को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार कर लिया, जिस पर देशद्रोह के मामले दर्ज किए गए हैं। यहां अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जेएनयू के इतिहास अध्ययन केंद्र में अध्ययनरत पीएचडी छात्र शरजील पर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान कथित भड़काऊ भाषण देने के मामले में कई राज्यों में देशद्रोह के मामले दर्ज किए गए हैं।अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया, हमने शरजील इमाम को जहानाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने बिहार निवासी इमाम का पता लगाने के लिए पांच दलों को तैनात किया था। उसे पकड़ने के लिए मुंबई, पटना और दिल्ली में छापे मारे गए थे।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
08 Dec 2025 18:01:51
Photo: priyankagandhivadra FB Page


