आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे में 14 की मौत, 25 घायल
On
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे में 14 की मौत, 25 घायल
फिरोजाबाद/भाषा। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर यात्रियों से भरी एक बस और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई तथा 25 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने गुरुवार को बताया कि फिरोजाबाद सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 14 हो गई है। हादसे में गम्भीर रूप से घायल 25 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश कुमार ने बताया कि यह हादसा बुधवार रात करीब दस बजे फिरोजाबाद के नगला खानगर थाना क्षेत्र में हुआ। दिल्ली से बिहार के मोतिहारी जा रही एक डबल डेकर स्लीपर बस ने एक कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी। बस में लगभग 50 लोग सवार थे।
इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में घायल लोगों के समुचित उपचार के प्रबंध किये जाने के निर्देश दिए हैं।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Mar 2026 16:09:29
Photo: idfonline FB Page


