मारे गये कारसेवकों के परिजनों ने कहा, उच्चतम न्यायालय का फैसला हमारे लिए दिवाली और होली जैसा

मारे गये कारसेवकों के परिजनों ने कहा, उच्चतम न्यायालय का फैसला हमारे लिए दिवाली और होली जैसा

कोलकाता/भाषा। रामजन्मभूमि स्थल पर 29 साल पहले पुलिस गोलीबारी में मारे गये कारसेवकों के परिजनों ने अयोध्या मामले पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का शनिवार को स्वागत किया और कहा कि यह फैसला उनके लिए दिवाली एवं होली जैसा है। राम कोठारी (22) और शरद कोठारी (20) उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामजन्मभूमि स्थल पर 1990 में कारसेवा के दौरान की गयी पुलिस गोलीबारी में मारे गये थे। कोठारी बंधुओं की बड़ी बहन पूर्णिमा ने यहां कहा, हमारा पूरा परिवार बहुत खुश है। हमने न्याय के लिए 29 साल तक इंतजार किया। राममंदिर के लिए संघर्ष करते हुए मरे मेरे भाइयों की आत्मा को अब शांति मिलेगी। यह हम सभी के लिए दूसरी दिवाली और होली जैसा है।
पूर्णिमा ने बताया कि कोठारी बंधु मध्य कोलकाता के बड़ा बाजार में अपने घर के पास राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में नियमित रूप से जाते थे। वे विश्‍व हिंदू परिषद के कारसेवा के आह्वान पर अयोध्या गये थे। उस वक्त पुलिस गोलीबारी में कोठारी बंधुओं समेत कई लोग मारे गये थे। पूर्णिमा ने कहा, जब कभी उस पवित्र स्थल पर राममंदिर का निर्माण प्रारंभ होगा, हम अपनी जान कुर्बान कर देने वाले अपने भाइयों और बाकी कारसेवकों को श्रद्धांजलि देने के लिए अयोध्या जायेंगे।

Dakshin Bharat at Google News
उच्चतम न्यायालय ने अयोध्या में विवादित स्थल पर राममंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया है और केंद्र को सुन्नी वक्फ बोर्ड को मस्जिद बनाने के लिए पांच एकड़ की जमीन आवंटित करने का निर्देश दिया है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए