भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस दल के नेता

भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस दल के नेता

नई दिल्ली/वार्ता। कांग्रेस ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा विधानसभा में विधायक दल का नेता नियुक्त किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के हरियाणा मामलों के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने शनिवार को बताया, भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को हरियाणा विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री को हरियाणा में कांग्रेस दल का नेता चुने जाने का ऐलान आजाद ने कांग्रेस के महासचिव के वी वेणुगोपाल और पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा की मौजूदगी में किया।
हरियाणा के नव निर्वाचित विधायकों की शुक्रवार को हुई बैठक में विधायक दल का नेता बनाये जाने फैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर छोड़ दिया गया था। हरियाणा के विधायकों की बैठक शुक्रवार को सेक्टर नौ स्थित कार्यालय में हुई। कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती गांधी ने बैठक के लिए पार्टी महासचिव मधुसूदन मिस्त्री को केंद्रीय पर्यवेक्षक के रुप में भेजा था। बैठक में विधायकों ने विधायक दल नेता चुने जाने का फैसला कांग्रेस अध्यक्ष पर छोड़ दिया। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा सीट के लिए चुनाव नतीजे 24 अक्टूबर को आए थे। चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 40 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के रुप में उभरी थी। कांग्रेस को 31 और दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी को दस सीटें मिलीं। भाजपा ने सरकार बनाने के लिए दुष्यंत चौटाला की पार्टी से गठबंधन किया। मनोहर लाल खट्टर ने दोबारा मुख्यमंत्री की शपथ ली है जबकि श्री चौटाला उपमुख्यमंत्री बने हैं। शेष मंत्रिमंडल का गठन अभी नहीं हुआ है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भारत के युवा 'वैश्विक भलाई के लिए नवाचार' की यात्रा पर तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं: प्रधानमंत्री भारत के युवा 'वैश्विक भलाई के लिए नवाचार' की यात्रा पर तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं: प्रधानमंत्री
Photo: @BJPLive X account
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने भाजपा द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले को खारिज किया
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के सांसदों ने तारिक रहमान को संसदीय दल का नेता चुना
एआई एक्सपो विचारों, नवाचार और उद्देश्य का शक्तिशाली संगम है: प्रधानमंत्री
अब मोहाली के स्कूलों को मिले धमकी वाले ईमेल, एक अस्पताल का भी उल्लेख
फर्जी धमकियों का असली मकसद
अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से किसानों की रोजी-रोटी खत्म हो जाएगी: कांग्रेस