अमेजन ने हैदराबाद में अपना सबसे बड़ा परिसर शुरू किया, 15 हजार कर्मचारी करेंगे काम

अमेजन ने हैदराबाद में अपना सबसे बड़ा परिसर शुरू किया, 15 हजार कर्मचारी करेंगे काम

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन

हैदराबाद/भाषा। ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन ने बुधवार को यहां अपने दुनिया के सबसे बड़े परिसर का शुभारंभ किया।

Dakshin Bharat at Google News
कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह अमेरिका के बाहर अमेजन के स्वामित्व वाला एकमात्र परिसर है। इसमें 15,000 कर्मचारी काम करेंगे। भारत में अमेजन के कर्मचारियों की संख्या 62,000 तक पहुंच गई है।

बयान में कहा गया है कि कुल क्षेत्रफल के हिसाब से यह अमेजन की एक ही स्थान पर दुनियाभर में सबसे बड़ी इमारत है। इसमें 18 लाख वर्ग फुट कार्यालय स्थल है और यह 30 लाख वर्गफुट क्षेत्र में बनी है। अमेजन ने इस परिसर की आधाशिला 30 मार्च, 2016 को रखी थी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'