महाराष्ट्र: रसायन कारखाने में सिलेंडर फटने से 8 लोगों की मौत की आशंका
On
महाराष्ट्र: रसायन कारखाने में सिलेंडर फटने से 8 लोगों की मौत की आशंका
मुंबई/शिरपुर/भाषा। महाराष्ट्र के धुले जिले में एक रसायन कारखाने में शनिवार सुबह कई सिलेंडर फटने से करीब आठ लोगों की मौत होने की आशंका है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिरपुर तालुका के वाघदी गांव स्थित कारखाने में करीब 100 मजदूर घटना के वक्त मौजूद थे। हादसा सुबह करीब पौने 10 बजे हुआ।शिरपुर पुलिस थाना अधिकारी ने कहा, कारखाने में कई सिलेंडर फट गए। पुलिस और बचाव दल अभी तक कम से कम आठ शव बरामद कर चुके हैं। बचाव कार्य अभी जारी है। पुलिस, आपदा प्रबंधन और दमकल विभाग के कई दल बचाव कार्य में जुटे हैं।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Mar 2026 11:54:00
Photo: @Khamenei_fa X account


