छत्तीसगढ़: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो जवान शहीद, एक महिला की मौत

छत्तीसगढ़: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो जवान शहीद, एक महिला की मौत

सांकेतिक चित्र

बीजापुर/भाषा। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान शहीद हो गए और एक महिला की मौत हो गई। मुठभेड़ में एक जवान और एक लड़की घायल भी हुए हैं।

बीजापुर जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के केशकुतुल गांव के करीब जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 199वीं बटालियन के सहायक उप निरीक्षक मधु पाटिल और हवलदार ताजू ओटी शहीद हो गए है। वहीं एक अन्य जवान घायल हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में वाहन में सवार एक महिला की मौत हो गई तथा एक लड़की घायल हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ के एक दल को गश्त पर रवाना किया गया था। दल जब केशकुतुल गांव के करीब जंगल में था तभी नक्सलियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो पुलिस कर्मी शहीद हो गए और एक अन्य जवान घायल हुआ है। वहीं इस दौरान एक महिला की मौत हो गई तथा एक लड़की घायल हो गई।

पटेल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल स्थल के लिए अतिरिक्त बल रवाना किया गया। घायलों को भैरमगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने सीआरपीएफ जवानों से एक एके-47 रायफल, चार मैग्जिन, एक बुलेट प्रुफ जैकेट और एक वायरलेस सेट भी लूट लिया। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

'छद्म युद्ध' की चुनौतियां 'छद्म युद्ध' की चुनौतियां
आर्थिक दृष्टि से अधिक शक्तिशाली भारत अपने दुश्मनों पर और ज्यादा शक्ति के साथ प्रहार कर सकेगा
दपरे: कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में सेंट्रल हॉस्पिटल ने रक्तदान शिविर लगाया
कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलूरु दक्षिण करने का फैसला किया
मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर ने कारगिल युद्ध विजय की 25वीं वर्षगांठ मनाई
एमयूडीए मामला: प्रह्लाद जोशी ने सिद्दरामैया पर आरोप लगाया, सीबीआई जांच की मांग की
भोजनालयों पर नाम प्रदर्शित करने संबंधी निर्देश पर योगी सरकार ने उच्चतम न्यायालय में क्या दलील दी?
'विपक्षी दल के रूप में काम नहीं कर रही भाजपा, कुछ भी गलत या घोटाला नहीं हुआ'