खराब आर्थिक स्थिति वाले पद्म पुरस्कार विजेताओं को 10,000 रु. प्रतिमाह देगी ओडिशा सरकार

खराब आर्थिक स्थिति वाले पद्म पुरस्कार विजेताओं को 10,000 रु. प्रतिमाह देगी ओडिशा सरकार

सांकेतिक चित्र

भुवनेश्वर/भाषा। खराब आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पद्म पुरस्कार विजेताओं को ओडिशा सरकार ने हर महीने 10,000 रुपए की वित्तीय सहायता देने का फैसला लिया है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने संस्कृति विभाग की ओर से इस संदर्भ में रखे गए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

Dakshin Bharat at Google News
गौरतलब है कि पटनायक ने ही संस्कृति विभाग से कहा था कि वह पद्म पुरस्कार विजेताओं की माली हालत की समीक्षा करे और इसकी जानकारी दे। पद्म श्री से सम्मानित हलधर नाग, दैतारी नाइक, कमला पुजारी और जितेन्द्र हरीपाल अपनी खस्ता माली हालत को लेकर खबरों में थे।

2018 में पद्म श्री पाने वाने आदिवासी किसान 75 वर्षीय नाइक ने हाल ही में कहा था कि वह अपना सम्मान वापस लौटा देंगे क्योंकि सम्मानित होने के बाद गांव के लोग उन्हें काम नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा था कि लोग मुझे काम नहीं दे रहे हैं क्योंकि उन्हें लगता है यह मेरे लिए उचित नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि अभी तक राज्य के 84 लोगों को पद्म श्री सम्मान मिला है जिनमें से 45 का निधन हो चुका है। बाकी 35 में से कुछ की माली हालत ठीक नहीं है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'