सूरत अग्निकांड: कोचिंग सेंटर का संचालक गिरफ्तार, बिल्डर फरार

सूरत अग्निकांड: कोचिंग सेंटर का संचालक गिरफ्तार, बिल्डर फरार

इमारत में लगी आग से उठता धुआं

सूरत/भाषा। सूरत में कोचिंग सेंटर में आग लगने के मामले में पुलिस ने कोचिंग सेंटर के संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को हुए भीषण अग्निकांड में 20 लोगों की जानें चली गईं थीं, जिनमें ज्यादार किशोर छात्र शामिल हैं।

Dakshin Bharat at Google News
सूरत के पुलिस आयुक्त सतीश शर्मा ने शनिवार को बताया कि सरथाना इलाके में वाणिज्यिक तक्षशिला कॉम्पलेक्स के दो बिल्डर फरार हैं।

उन्होंने कहा, पुलिस ने कल रात तीन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है, जिनमें दो बिल्डर और कोचिंग संचालक शामिल हैं। हमने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है।

आरोपी कोचिंग संचालक की पहचान भार्गव भूटानी और दोनों बिल्डरों की पहचान हर्षुल वेकारिया और जिग्नेश पालीवाल के रूप में हुई है।

शर्मा ने कहा, हमने भूटानी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकि दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए उनकी तलाश चल रही है।

शुक्रवार को कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना में अधिकतर छात्रों की मौत दम घुटने से हुई है जबकि कुछ की मौत आग से बचने के लिए खिड़की से कूदने के कारण हुई। राज्य सरकार ने इस मामले में विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

देश-दुनिया की हर ख़बर से जुड़ी जानकारी पाएं FaceBook पर, अभी LIKE करें हमारा पेज.

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात