मप्र: मस्जिद के करीब दलित समुदाय की बारात पर पथराव से एक शख्स की मौत, तनावपूर्ण माहौल

मप्र: मस्जिद के करीब दलित समुदाय की बारात पर पथराव से एक शख्स की मौत, तनावपूर्ण माहौल

प्रतीकात्मक चित्र

देवास/दक्षिण भारत। मध्य प्रदेश के देवास जिले की सोनकच्छ तहसील के पिपलियारावान इलाके में एक बारात पर पत्थर फेंके जाने की घटना के बाद यहां माहौल तनावपूर्ण हो गया है। जानकारी के अनुसार, यह बारात दलित समुदाय की थी। जब बारात का जुलूस एक मस्जिद के सामने से गुजरा तो बारातियों पर पत्थर फेंके गए। इसमें कई लोगों के घायल होने के समाचार हैं। घटना में एक बाराती की मौत हो गई है।

Dakshin Bharat at Google News
बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। बताया गया है कि दलित समुदाय शुक्रवार रात को संगीत की धुन पर हंसी-खुशी के माहौल में बारात लेकर जा रहा था। जब जुलूस मस्जिद के करीब पहुंचा तो दूसरे समुदाय ने ऐतराज जताया और संगीत की आवाज धीमी करने के लिए कहा।

अचानक बारातियों पर पत्थरबाजी होने लगी। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। कई बाराती पत्थर लगने से घायल हो गए। वहीं, धर्मेंद्र नामक एक बाराती दोनों समुदायों में बीच-बचाव की कोशिश कर रहा था। उसकी ओर एक बड़ा पत्थर फेंका गया, जिससे उसके सिर में चोट लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

यहां नजदीक ही पुलिस थाना भी है। ऐसे में कई बाराती थाने पहुंच गए। दलित समुदाय ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने मदद करने के बजाय उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए बल प्रयोग किया। इससे दलित समुदाय में आक्रोश है।

ऐहतियात के तौर पर इलाके में धारा-144 लागू की गई है। यहां भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। बताया गया है कि दो घायलों की स्थिति गंभीर है, जिनका इलाज जारी है।

देश-दुनिया की हर ख़बर से जुड़ी जानकारी पाएं FaceBook पर, अभी LIKE करें हमारा पेज.

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए