कोलकाता में फिर बवाल, विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

कोलकाता में फिर बवाल, विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले दागे गए.

कोलकाता/दक्षिण भारत। पश्चिम बंगाल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ कोलकाता में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। साथ ही आंसू गैस के गोले भी दागे गए।

भाजपा कार्यकर्ता पुलिस मुख्यालय की ओर बढ़ रहे थे। जब वे बिपिन बिहारी गांगुली स्ट्रीट के पास पहुंचे तो उन पर कोलकाता पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं पर पानी की तेज बौछार छोड़ी गई।

इस कार्रवाई से भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए और पुलिस से उनकी भिड़ंत हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्रीराम’ के नारे भी लगाए। घटना के बाद कोलकाता शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को भाजपा के एक और कार्यकर्ता का शव मिला जो मालदा में दो दिन से लापता था। इससे भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तनाव बढ़ गया। बता दें कि पिछले दिनों भाजपा के कई कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले सामने आ चुके हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान भी यह मुद्दा काफी चर्चा में रहा। भाजपा नेता इसके लिए राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाते रहे हैं, जबकि तृणमूल ऐसे आरोपों को खारिज कर चुकी है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'