महाराष्ट्र: आचार संहिता उल्लंघन की 400 शिकायतें एप के जरिए दर्ज
On
महाराष्ट्र: आचार संहिता उल्लंघन की 400 शिकायतें एप के जरिए दर्ज
मुंबई/भाषा। महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन कार्यालय को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में उसके एप्लीकेशन सी. विजिल के जरिए 400 शिकायतें मिली हैं। एप्लीकेशन ‘सी. विजिल’ गूगल प्लेस्टोर पर उपलब्ध है।
अधिकारी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता 10 मार्च को लागू हो गई थी और अधिकतर शिकायतें इसके बाद ही मिली हैं। एक अधिकारी ने कहा, पूरे महाराष्ट्र से सी. विजिल के माध्यम से करीब 400 शिकायतें मिली हैं। शिकायत मिलने पर स्थानीय टीम सतर्क हो जाती है और हमारे लोग घटनास्थल पर पहुंच कर प्राप्त जानकारी सत्यापित करते हैं। शिकायत वैध होने पर हम शिकायत दर्ज करके जांच शुरू करते हैं।उन्होंने बताया कि पुणे से सर्वाधिक शिकायतें (85) मिली हैं। ठाणे से 61, सोलापुर से 44, मुंबई उपनगर से 40, मुंबई शहर से 39 और नागपुर से 26 शिकायतें मिली हैं। अधिकारी ने बताया कि अधिकतर शिकायतें स्वीकृति के बिना बैनर लगाने से संबंधित हैं।
उन्होंने कहा, राज्य में बमुश्किल ही कोई रैली हुई है, इसलिए हिंसा भड़काने या जातिवादी बयानों के संबंध में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। महाराष्ट्र में 11, 18, 23 और 29 अप्रैल को चार चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। परिणाम की घोषणा 23 मई को होगी।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
13 Jan 2026 15:37:54
Photo: Google Map


