कश्मीर: अलगाववादियों पर बढ़ेगी और सख्ती, संपत्तियां जब्त करने की तैयारी

कश्मीर: अलगाववादियों पर बढ़ेगी और सख्ती, संपत्तियां जब्त करने की तैयारी

जम्मू-कश्मीर में तैनात सुरक्षा बल

नई दिल्ली/भाषा। जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद से जुड़ी 25 और शब्बीर शाह की चार संपत्तियों तथा आतंकवादी संगठनों से जुड़े अन्य दर्जनों लोगों की अचल संपत्तियों को जल्द ही जांच एजेंसियों द्वारा जब्त किया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर में स्थित अलगाववादी या आतंकवादी संगठनों के खिलाफ अभियान का हिस्सा होगी।

Dakshin Bharat at Google News
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय, राष्ट्रीय जांच एजेंसी और आयकर विभाग जैसी एजेंसियों ने इस संबंध में आंकड़े जुटाए हैं और कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों के खिलाफ आतंकी गतिविधियां या पत्थर फेंकने की मशीनरी चलाने वाले व्यक्तियों अथवा समूहों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की तैयारी की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने हाफिज सईद और उसके करीबियों से जुड़ी 25 संपत्तियों की पहचान की है और उन्हें धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत जब्त किया जाएगा। ऐसी ही कार्रवाई जम्मू-कश्मीर स्थित अलगाववादी नेता शब्बीर शाह के खिलाफ भी की जाएगी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

एकजुट होकर चुनौती का सामना करें एकजुट होकर चुनौती का सामना करें
लोकतंत्र में सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की भी कुछ जिम्मेदारियां होती हैं। एक बड़ी जिम्मेदारी यह है कि जब...
स्टालिन ने पश्चिम एशिया में फंसे तमिलों की सुरक्षित निकासी और रसोई गैस की कमी को लेकर मोदी को पत्र लिखा
अमेरिकी और इज़राइली ठिकानों के खिलाफ ऑपरेशन 'ट्रू प्रॉमिस 4' की सबसे तीव्र लहर शुरू
इजराइल के सैन्य ठिकाने ढूंढ़ रहा ईरान, मुस्लिम देशों से कर दी बड़ी अपील
... तो ईरान के निशाने पर हैं ट्रंप, खात्मे की दे दी चेतावनी!
क्या युद्धविराम के लिए सहमत होगा ईरान?
यात्रियों की सुरक्षा के लिए अटूट प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा आरपीएफ