सांसद को है मामा के लोगों के दिलों में बसने से तकलीफ : शिवराज

सांसद को है मामा के लोगों के दिलों में बसने से तकलीफ : शिवराज

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस उपचुनाव में तीन ही दिन बचे होने के पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्थानीय कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि यहां के सांसद को यही तकलीफ है कि अगर ’’मामा’’ लोगों के दिल में बस गया तो उनका क्या होगा? वहीं एक अन्य सभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि वे कोलारस की ’’मक़डी’’ हैं, जिन्होंने यहां स़डकों का जाल बिछाया। यहां के ग्रामीण अंचल लुकवासा में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए दोनों नेताओं ने ये बातें कहीं। स्वयं के लोकप्रिय नाम ’’मामा’’ का संदर्भ देते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आपके क्षेत्र के सांसद नहीं चाहते कि हम यहां पर कुछ करके दिखाएं और आप के दिल में बसें, यही उनकी चिंता का कारण है, सांसद को यही तकलीफ है कि अगर ’’मामा’’ लोगों के दिलों में बस गया, तो उनका क्या होगा? उन्होंने लोगों से कहा कि भाजपा क्षेत्र का विकास करना चाहती है, केवल पांच महीने का समय दीजिए, क्षेत्र का विकास करके दिखाएंगे और अगर नहीं कर पाए तो विधानसभा चुनाव में पार्टी को हटा दीजिएगा। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि वे एक बार पार्टी को मौका दें, पार्टी काम करके दिखाना चाहती है।वहीं सिंधिया ने खुद को ’’कोलारस की मक़डी’’ बताते हुए कहा कि उन्होंने कोलारस में स़डकों का जाल बिछाया है, अब मक़डी के जाल में भाजपा को फंसाना है। उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा होते ही भाजपा के मंत्री और मुख्यमंत्री कोलारस आ गए हैं, लोगों को मेरे द्वारा कराए गए कार्यों में इन्हें फंसाना है। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि चुनाव आते ही मुख्यमंत्री-मंत्री सब कोलारस में दिखाई दे रहे हैं, पिछले कई महीनों से यहां आ रहे हैं, अगर समय और भी होता तो पूरा मंत्रालय कोलारस आ जाता।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
सरकार और एलपीजी वितरक आपूर्ति को स्थिर करने के लिए काम कर रहे हैं
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'
गोबर-गोमूत्र का उपहास क्यों?
अमेरिका-इज़राइल के हमलों में 414 महिलाएं और बच्चे मारे गए: ईरान