लालू बिहार के हीरो, नीतीश ने चारा घोटाले में फंसाया : तेजस्वी

लालू बिहार के हीरो, नीतीश ने चारा घोटाले में फंसाया : तेजस्वी

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के छोटे पुत्र और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा कि लालू प्रसाद यादव बिहार के हीरो हैं और सभी जानते हैं कि चारा घोटाले के मामले में उन्हें नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर फंसाया है। यादव ने चारा घोटाले के एक और मामले में लालू प्रसाद यादव को केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत से दोषी करार दिए जाने के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब के दौरान कहा, लालू बिहार की जनता के दिलों में बसे हैं। वह बिहार के हीरो हैं। बिहार का एक-एक आदमी जानता है कि उन्हें चारा घोटाला में जबरदस्ती फंसाया गया है। इसमें सबसे ब़डी भूमिका नीतीश कुमार की है। कुमार ने भाजपा नेताओं के साथ मिलकर उन्हें इस मामले में फंसाया है।पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कुमार बार-बार बिहार के विकास के लिए दिल्ली नहीं जाते हैं बल्कि लालू प्रसाद यादव को कैसे सजा और दी जाए यह तय करने जाते हैं। कुमार और भाजपा लोकसभा का चुनाव इस साल दिसम्बर में कराना चाहती है। इसलिए लालू प्रसाद यादव को जेल में रखने की साजिश हो रही है। दिसम्बर में लोकसभा चुनाव कराने के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। इसके कारण ही हाल ही में भाजपा के बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मिले थे और आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत भी बिहार में घूम रहे हैं।यादव ने भ्रष्टाचार के मामले में दोहरा मापदंड अपनाए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सृजन घोटाला में भी सरकारी खजाने से १८०० करो़ड रुपए निकाले लिए गए लेकिन इस मामले की सीबीआई से जांच क्यों नहीं कराई गई? उन्होंने कहा कि सृजन घोटाला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के कार्यकाल में हुआ है। जो भी स्वयं सेवी संगठन हैं वे सब इनके कार्यकाल में ही बने और सरकारी राशि की लूट हुई। सृजन मामले में भाजपा के कई नेताओं के नाम भी आ रहे हैं। ऐसे में कुमार और मोदी को भी आरोपी बनाया जाना चाहिए जिस तरह लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले में आरोपी बनाया गया। राजद नेता ने कहा कि चारा घोटाले में सीबीआई का जो फैसला आया है वह अंतिम नहीं है। इस फैसले को उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हम जनता की अदालत में भी जाएंगे। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि लालू प्रसाद यादव के जेल जाने से बिहार की जनता में आक्रोश है। यह विडम्बना ही है कि जनता का सबसे ज्यादा वोट पाने वाले आज कारागार में हैं और जिन्हें वोट नहीं मिला वे सरकार में हैं। उन्हें जनता जवाब देगी।

रांची। चारा घोटाले के एक मामले में लालू यादव को सजा सुनाए के बाद राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद ने बुधवार को कहा कि हम निराश हैं लेकिन हताश नहीं हैं और सभी मामलों में हम अपील करेंगे। प्रसाद ने आरोप लगाया, हम नरेन्द्र मोदी की व्यूह रचना से घबराएंगे नहीं और मोदी को हटाने के अपने एजेंडे पर कायम रहेंगे। उन्होंने कहा, हमारी ल़डाई जारी रहेगी। हालांकि, रघुवंश प्रसाद ने स्वीकार किया कि आज का फैसला पार्टी के लिए ब़डा झटका है। अरबों रुपए के बहुचर्चित चारा घोटाला से जु़डे तीसरे मामले में केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को सजा सुनाए जाने के बाद बिहार में सत्तारू़ढ जनता दल-यूनाईटेड (जद-यू) ने राजद अध्यक्ष पर उनके ही अंदाज में कविता के माध्यम से पलटवार किया है। जद-यू प्रवक्ता नीरज कुमार ने राजद सुप्रीमो को अदालत द्वारा दोषी करार देने के बाद कविता के माध्यम से प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, प्यास तो मर कर भी नहीं बुझती ़जमाने की, ’’मुर्दे ’’ भी जाते जाते गंगाजल का घूंट मांगते हैं। कुमार ने कहा, ‘करनी का फल तो भोगना ही प़डेगा। अब ’’गंगाजल’’ पीने से भी राजनीति में ’’मोक्ष’’ नहीं मिलने वाला। उल्लेखनीय है कि चारा घोटाले के दूसरे मामले में यादव के जेल में बंद होने के बावजूद उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट के जरिये उनके अंदाज में सोमवार की शाम एक कविता पोस्ट की गई थी। कविता के माध्यम से राज्य एवं केन्द्र सरकार पर हमला करते हुए बिहार की मरते दम तक रक्षा करने की बात कहते हुए लिखा गया था कि यदि उन्हें (लालू) रौंदा गया तो हिमाला बनेंगे, विष दिया गया तो शिवाला बनेंगे।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

'छद्म युद्ध' की चुनौतियां 'छद्म युद्ध' की चुनौतियां
आर्थिक दृष्टि से अधिक शक्तिशाली भारत अपने दुश्मनों पर और ज्यादा शक्ति के साथ प्रहार कर सकेगा
दपरे: कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में सेंट्रल हॉस्पिटल ने रक्तदान शिविर लगाया
कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलूरु दक्षिण करने का फैसला किया
मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर ने कारगिल युद्ध विजय की 25वीं वर्षगांठ मनाई
एमयूडीए मामला: प्रह्लाद जोशी ने सिद्दरामैया पर आरोप लगाया, सीबीआई जांच की मांग की
भोजनालयों पर नाम प्रदर्शित करने संबंधी निर्देश पर योगी सरकार ने उच्चतम न्यायालय में क्या दलील दी?
'विपक्षी दल के रूप में काम नहीं कर रही भाजपा, कुछ भी गलत या घोटाला नहीं हुआ'