बेलगावी में ब्लू व्हेल चैलेंज के शिकार पाए गए 20 विद्यार्थी

बेलगावी में ब्लू व्हेल चैलेंज के शिकार पाए गए 20 विद्यार्थी

बेलगावी। ब्लू व्हेल चैलेंज को लेकर भारत में पिछले कुछ सप्ताह के दौरान कई किशोरों और युवाओं की आत्महत्या या आत्महत्या की कोशिश के मामले सामने आ चुके हैं। इस जानलेवा गेम को न खेलने को लेकर बच्चों के बीच जागरुकता भी फैलाई जा रही है लेकिन राज्य के बेलगावी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां करीब 20 बच्चों के हाथों पर कटे का निशान मिला है जो ब्लू व्हेल चैलेंज की भांति है। इंटरनेट पर मौजूद इस जानलेवा ऑनलाइन गेम की गिरफ्त में आए बच्चे केन्द्रीय विद्यालय बेलगावी के छात्र हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार स्कूल प्रशासन को संदेह था कि कुछ बच्चे ब्लू व्हेल गेम खेल रहे हैं जिसके बाद स्कूल प्रशासन से सतर्कता दिखाते हुए जांच पड़ताल शुरु की और 20 बच्चों के हाथों पर कटे का निशाना पाया जो ब्लू व्हेल चैलेंज खेल रहे थे।

विद्यालय की 8वीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के हाथों पर कटे का निशान मिला है जिनमें 16 लड़के और 4 लड़कियां हैं। स्कूल के शिक्षकों ने जब अलग अलग बच्चों के हाथों पर कटे का निशाना पाया तब उन्हें संदेह हुआ। बच्चों से हाथ कटने का कारण पूछने पर बच्चों ने चोट लगने का अलग अलग कारण बताया। हालांकि स्कूल प्रशासन ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए बच्चों के अभिभावकों को स्कूल बुलाया और उन्हें बच्चों के ब्लू व्हेल चैलेंज में फंसे होने की जानकारी दी। बाद में बच्चों कमी काउंसलिंग की गई और उन्हें इस जानलेवा खेल के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News