सपा में एकता नहीं हुई तो बनेगा नया मोर्चा : शिवपाल

सपा में एकता नहीं हुई तो बनेगा नया मोर्चा : शिवपाल

आजमग़ढ। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि पार्टी में एकता नहीं हुई तो आने वाले दो माह के भीतर नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के नेतृत्व में एक नया मोर्चा बनाया जाएगा। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के राज्यपाल बनाए जाने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसे किसी प्रस्ताव को नेताजी स्वीकार नहीं करेंगे। अभी भी समय है, समाजवादियों को एक हो जाना चाहिए। यादव आज यहां बेलनाडीह गांव में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं है। नेताजी के नेतृत्व में एक नया मोर्चा बनाया जा सकता है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नेताजी को सम्मान देते तो ऐसी स्थिति नहीं आती। वे पूरे प्रदेश का भ्रमण कर रहे हैं। लोगों से मिल रहे हैं।सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गठबंधन को निजी मामला बताते हुए इस बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि देश में अभी महागठबंधन बना भी नहीं था कि मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने भाजपा से हाथ मिला लिया। यादव ने कहा कि देश में महागठबन्धन नही बना था। अगर नेताजी के नेतृत्व में महागठबन्धन बनता तो आज ऐसी स्थिति नहीं आती।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

धर्मांतरण का मायाजाल धर्मांतरण का मायाजाल
उत्तर प्रदेश पुलिस ने धर्म परिवर्तन गिरोह के एक मास्टरमाइंड के खिलाफ कार्रवाई कर सख्त संदेश दिया है। इससे उन...
मंडी सांसद कंगना रनौत अपने काम को गंभीरता से नहीं ले रही हैं: हिप्र कांग्रेस अध्यक्ष
येत्तिनाहोल परियोजना: डीके शिवकुमार ने वन भूमि परिवर्तन प्रस्ताव के लिए जल्द मंजूरी मांगी
बंगाल को 'पश्चिमी बांग्लादेश' नहीं बनने देंगे: समिक भट्टाचार्य
तमिलनाडु: वैन और ट्रेन की टक्कर से 3 स्कूली छात्रों की मौत
इंडि गठबंधन बिहार में बदलाव लाकर रहेगा: मल्लिकार्जुन खरगे
पटना: गोपाल खेमका हत्याकांड का मुख्य संदिग्ध पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर