कोरोना टीके की 13 करोड़ खुराकें तेजी से देने वाला देश बना भारत
On
कोरोना टीके की 13 करोड़ खुराकें तेजी से देने वाला देश बना भारत
नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भारत कोरोना टीके की 13 करोड़ खुराकें तेजी से देने वाला देश बन गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। उसके अनुसार, इस कार्य में देश को 95 दिन का समय लगा और भारत सबसे तेजी से ऐसा करने वाला देश बन गया है।
मंत्रालय ने बताया कि कोरोना के 13 करोड़ टीकों के आंकड़े तक पहुंचने के लिए अमेरिका को 101 दिन का समय लगा। वहीं, इस कार्य में चीन को 109 दिन लगे थे। इस प्रकार भारत सबसे तेजी से टीकाकरण करते हुए महामारी से जंग लड़ रहा है।मंत्रालय को बुधवार सुबह सात बजे तक मिले आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना टीकों की कुल 13,01,19,310 खुराकें दी जा चुकी हैं। इनमें से 29,90,197 खुराकें पिछले 24 घंटे में दी गई हैं।
अब तक 59.33 प्रतिशत टीके आठ राज्यों – महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और केरल में लगाए गए हैं। देश में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू किया गया था।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
14 Jan 2026 14:43:22
Photo: laluprasadrjd FB Page


