कोरोना: रिकवरी दर सुधरकर 71.17 प्रतिशत, मृत्युदर में गिरावट

कोरोना: रिकवरी दर सुधरकर 71.17 प्रतिशत, मृत्युदर में गिरावट

कोरोना: रिकवरी दर सुधरकर 71.17 प्रतिशत, मृत्युदर में गिरावट

फोटो: PixaBay

नई दिल्ली/भाषा। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के शुक्रवार को 64,553 नए मामले सामने आने के बाद देश में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 24 लाख के पार पहुंच गई। हालांकि इनमें से 17 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

Dakshin Bharat at Google News
स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 17,51,555 लोग संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं और लोगों के ठीक होने की दर सुधरकर 71.17 प्रतिशत हो गई है।

देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 24,61,190 हो गई है, जबकि पिछले 24 घंटे में 1,007 और लोगों की मौत हो जाने के कारण मृतक संख्या बढ़कर 48,040 हो गई है।

मृत्युदर गिरकर 1.95 प्रतिशत रह गई है। देश में इस समय 6.60 लाख संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है। यह संख्या कुल मामलों का 26.88 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को संक्रमित लोगों की कुल संख्या 20 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी।

आईसीएमआर के अनुसार, देश में 2.76 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से बृहस्पतिवार को एक दिन में सर्वाधिक 8,48,728 नमूनों की जांच की गई।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
सरकार और एलपीजी वितरक आपूर्ति को स्थिर करने के लिए काम कर रहे हैं
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'
गोबर-गोमूत्र का उपहास क्यों?
अमेरिका-इज़राइल के हमलों में 414 महिलाएं और बच्चे मारे गए: ईरान