पूर्वी लद्दाख: दोनों देशों की फौज के पूरी तरह से पीछे हटने पर भारतीय सेना ने क्या कहा?

पूर्वी लद्दाख: दोनों देशों की फौज के पूरी तरह से पीछे हटने पर भारतीय सेना ने क्या कहा?

नई दिल्ली/भाषा। भारत और चीन के बीच चौथे चरण की सैन्य बातचीत के बाद भारतीय सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में सैनिकों के पूरी तरह से पीछे हटने की प्रक्रिया ‘जटिल’ है और इसके लगातार सत्यापन की जरूरत है।

Dakshin Bharat at Google News
सेना ने कहा कि भारत और चीन सेना के वरिष्ठ कमांडरों ने पूर्वी लद्दाख में पीछे हटने के पहले चरण के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की तथा क्षेत्र से सैनिकों की पूर्ण वापसी सुनिश्चित करने के लिये आगे के कदमों पर चर्चा की।

कमांडरों के बीच चौथे चरण की वार्ता वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारतीय सीमा के अंदर चुशुल में एक निर्धारित बैठक स्थल पर मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे शुरू हुई और बुधवार तड़के दो बजे तक चली। इस दौरान सैनिकों की वापसी की जटिल प्रक्रिया के तौर-तीरों को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

भारतीय सेना ने एक बयान में कहा, ‘वरिष्ठ कमांडरों ने पूर्वी लद्दाख में पीछे हटने के पहले चरण के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की क्षेत्र से सैनिकों का पूरी तरह से हटना सुनिश्चित करने के लिये आगे के तरीकों पर चर्चा की गई।’

बयान में कहा गया, ‘दोनों पक्ष पूरी तरह से पीछे हटने के उद्देश्य को लेकर प्रतिबद्ध हैं। यह प्रक्रिया ‘‘जटिल’’ है और इसमें लगातार सत्यापन की जरूरत है। वे नियमित कूटनीतिक और सैन्य स्तर की बातचीत के जरिए इसे आगे बढ़ा रहे हैं।’

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृतव लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह ने किया, जो लेह स्थित 14वीं कोर के कमांडर हैं, जबकि चीनी पक्ष का नेतृत्व मेजर जनरल लियु लिन ने किया, जो दक्षिण शिंजियांग सैन्य क्षेत्र के कमांडर हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
मुंबई/दक्षिण भारत। इंडिगो की उड़ानों में बाधाएं सातवें दिन भी जारी रहीं। इस संकटग्रस्त एयरलाइन ने सोमवार को बेंगलूरु एयरपोर्ट...
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल का रिश्ता टूटा
प. बंगाल: बाबरी की तर्ज पर मस्जिद की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर ने की एक और घोषणा
फ्लाइट्स के संचालन में आ रही भारी दिक्कत, इंडिगो ने क्या कहा?
गोवा नाइटक्लब मामला: मुख्यमंत्री ने मजिस्ट्रेट स्तर की जांच का आदेश दिया