रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुरक्षा हालात का जायजा लेने लेह पहुंचे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुरक्षा हालात का जायजा लेने लेह पहुंचे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुरक्षा हालात का जायजा लेने लेह पहुंचे

लेह में सैन्य अधिकारियों के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

लेह/भाषा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुरक्षा हालात का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को एक दिवसीय दौर पर लेह पहुंचे।चीन के साथ जारी सीमा विवाद के मद्देनजर वह क्षेत्र में सुरक्षा हालात की विस्तृत समीक्षा करेंगे।

Dakshin Bharat at Google News
रक्षा मंत्री के इस दौरे में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे भी उनके साथ हैं। सिंह अग्रिम इलाकों स्टक्ना और लुकुंग भी जाएंगे।

इससे पहले तीन जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख का औचक दौरा किया था। उन्होंने सैनिकों को संबोधित किया था और संकेत दिए थे कि भारत-चीन सीमा विवाद के संबंध में भारत का रुख सख्त रहेगा। सिंह को भी तीन जुलाई को ही दौरे पर जाना था लेकिन किन्हीं कारणों से उनका जाना नहीं हो पाया।

पूर्वी लद्दाख में पांच मई से भारत और चीन के सैनिकों के बीच गतिरोध चल रहा है। गलवान घाटी में दोनों ओर के सैनिकों के बीच हुई झड़प में भारत के 20 सैन्यकर्मियों की मौत के बाद यह तनाव बहुत अधिक बढ़ गया।

हालांकि कई दौर की राजनयिक एवं सैन्य बातचीत के बाद छह जुलाई से दोनों ओर के सैनिक पीछे हटना शुरू हुए।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download