इरफान वैश्विक सिनेमा में लोकप्रिय भारतीय ब्रांड एंबेसडर थे: राहुल
On
इरफान वैश्विक सिनेमा में लोकप्रिय भारतीय ब्रांड एंबेसडर थे: राहुल
नई दिल्ली/भाषा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने फिल्म अभिनेता इरफान खान के निधन पर दुख जताते हुए बुधवार को कहा कि वे वैश्विक सिनेमा और टेलीविजन के स्तर पर एक लोकप्रिय भारतीय ब्राड एंबेसडर थे।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘इरफान खान के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। वे एक बहुमुखी प्रतिभा वाले अभिनेता थे। वे वैश्विक सिनेमा एवं टीवी के स्तर पर एक लोकप्रिय भारतीय अंबेसडर थे।’राहुल गांधी ने कहा, ‘इरफान की कमी बहुत महसूस की जाएगी। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना है।’
गौरतलब है कि इरफान खान का मुंबई के एक अस्पाताल में बुधवार को निधन हो गया। वे 54 साल के थे और लंबे समय से एक दुलर्भ किस्म के कैंसर से जंग लड़ रहे थे।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
12 Mar 2026 16:09:29
Photo: idfonline FB Page


