उपराष्ट्रपति का आह्वान: आशा के दीप जलाकर कोरोना से उपजे अंधकार को करें दूर

उपराष्ट्रपति का आह्वान: आशा के दीप जलाकर कोरोना से उपजे अंधकार को करें दूर

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

नई दिल्ली/भाषा। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कोरोना के खिलाफ एकजुटता व्यक्त करने के लिए रविवार को रात में दीप जलाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का ध्यान दिलाते हुए रविवार को देशवासियों से कोरोना संकट से उपजी निराशा के अंधकार को मिटाने के लिए आशा के दीप जलाने का आह्वान किया।

Dakshin Bharat at Google News
मोदी ने रविवार को रात में नौ बजे देशवासियों से नौ मिनट तक घर की बत्तियां बंद कर दीपक, मोमबत्ती और टॉर्च का उजाला करने की अपील की है।

नायडू ने ट्वीट कर कहा, ‘प्यारे देशवासियों, हम सब एकजुट होकर बहादुरी से कोरोना का मुकाबला कर रहे हैं, इस चुनौती से निपटने में हमें अपने प्रयास को कम नहीं होने देना है। आईए! हम सब उम्मीद के दीप जलाकर निराशा और शंकाओं को दूर करते रहें और मिलकर काम करने के लिए एकजुट होकर उम्मीद के ज्ञान का प्रकाश करें।’

उन्होंने कहा कि इस महामारी के खिलाफ जारी जंग में चिकित्साकर्मी अग्रिम पंक्ति के योद्धा हैं और हमें उनके प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए यह संदेश देना है कि 130 करोड़ भारतीय, कोरोना से उपजे अंधकार को मिटाने के लिए एकजुट हैं।

एक अन्य ट्वीट में नायडू ने कहा, ‘हम सब, दीप जलाते समय, सभी के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए प्रार्थना करें। आप सभी से मेरा यह भी अनुरोध है कि एक दूसरे से सुरक्षित दूरी और सफाई बनाए रखें तथा कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए चिकित्सा विशेषज्ञों के निर्देशों का पालन करें।’

नायडू ने कोरोना के संक्रमण की जांच को आयुष्मान योजना के तहत लाने के सरकार के फैसले का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा, ‘अब 50 करोड़ से अधिक लाभार्थी आयुष्मान भारत योजना के तहत, देशभर में चुने हुए निजी अस्पतालों में भी कोविड 19 संक्रमण की निशुल्क जांच और उपचार करवा सकेंगे। सरकार का यह निर्णय स्वागत योग्य है। इस निर्णय से लाभार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।’

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'