बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश के प्रमुख ने कहा- एनआरसी भारत का आंतरिक मामला
On
बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश के प्रमुख ने कहा- एनआरसी भारत का आंतरिक मामला
नई दिल्ली/भाषा। बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) के प्रमुख ने रविवार को यहां कहा कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) तैयार करने की प्रक्रिया पूरी तरह भारत सरकार का आंतरिक मामला है और दोनों देशों के सीमा सुरक्षा बलों के बीच बेहतर समन्वय है।
बीजीबी के महानिदेशक मेजर जनरल शफीनुल इस्लाम ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बल भारत में अवैध लोगों के प्रवेश को रोकना जारी रखेगा।सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बताया कि इस्लाम की अगुवाई में बीजीबी का एक शिष्टमंडल अपने समकक्षों से महानिदेशक स्तर की सीमा वार्ता के भारत के दौरे पर है। एनआरसी मुद्दे पर टिप्पणी मांगे जाने पर उन्होंने कहा, यह पूरी तरह भारत सरकार का आंतरिक मामला है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
15 Jan 2026 18:38:36
Photo: DKShivakumar.official FB Page


