बेटी को न्याय दिलाने के लिए लड़ती रहूंगी, 16 दिसंबर को दोषियों को दें फांसी: निर्भया की मां

बेटी को न्याय दिलाने के लिए लड़ती रहूंगी, 16 दिसंबर को दोषियों को दें फांसी: निर्भया की मां

capital punishment

नई दिल्ली/भाषा। दिल्ली में 2012 में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले की पीड़िता निर्भया की मां ने कहा कि वह चाहती हैं कि दोषियों को 16 दिसंबर को ही फांसी दी जाए।

Dakshin Bharat at Google News
गौरतलब है कि 16-17 दिसंबर 2012 की दरमियानी रात दक्षिण दिल्ली में एक चलती बस में छह लोगों ने 23 वर्षीय छात्रा का सामूहिक दुष्कर्म किया था। उन्होंने बर्बरता के बाद उसे सड़क पर फेंक दिया था।

निर्भया की मां ने मौत की सजा के खिलाफ चार दोषियों में से एक की पुनर्विचार याचिका का विरोध करते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया है। उन्होंने कहा कि वह जब तक जीवित हैं तब तक अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करती रहेंगी। दोषी की पुनर्विचार याचिका पर 17 दिसंबर को सुनवाई होगी।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, मैं अपनी बेटी को न्याय दिलाने और मुझसे मेरी बेटी को छीन लेने वाले दोषियो को फांसी दिलाने के लिए संघर्ष करती रहूंगी। मैं दोषियों को 16 दिसंबर से पहले फांसी पर लटकते हुए देखना चाहती हूं।

दिल्ली की एक अदालत 18 दिसंबर को दोषियों को फांसी की सजा देने पर अमल करने वाली एक याचिका पर सुनवाई करेगी। बर्बर हमले की शिकार छात्रा को निर्भया नाम दिया गया था। उसने 29 दिसंबर को सिंगापुर के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

आंध्र प्रदेश: बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पाबंदियों का अध्ययन करने के लिए पैनल बनाया आंध्र प्रदेश: बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पाबंदियों का अध्ययन करने के लिए पैनल बनाया
अमरावती/दक्षिण भारत। आंध्र प्रदेश सरकार ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तक...
कब साकार होगा नेताजी के सपनों का भारत?
आतंकवाद विरोधी अभियान के लिए जवानों को ले जा रहा वाहन गहरी खाई में गिरा
राज्यपाल का भाषण मामला: भाजपा ने किया समर्थन, कांग्रेस पर लगाया सदन के दुरुपयोग का आरोप
उच्चतम न्यायालय ने बसंत पंचमी पर भोजशाला में पूजा करने की अनुमति दी
भिखारियों के ठाठ देखकर लोग हैरान, इस 'कारोबार' के लिए कौन ज़िम्मेदार?
क्या ग्रीनलैंड के मुद्दे पर हस्तक्षेप करेगा रूस? पुतिन ने दिया जवाब