दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मांगे राम गर्ग का निधन

दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मांगे राम गर्ग का निधन

मांगे राम गर्ग

नई दिल्ली/भाषा। दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मांगे राम गर्ग का रविवार सुबह यहां शहर के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गर्ग के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Dakshin Bharat at Google News
मोदी ने ट्वीट किया, श्री मांगेराम गर्गजी का दिल्ली से गहरा जुड़ाव था। जिस तरह उन्होंने शहर के लोगों की निस्वार्थ सेवा की, उससे यह नजर आता है। उन्होंने दिल्ली में भाजपा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उनका निधन दुखद है और दुख की इस घड़ी में उनके परिवार एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना है। ओम शांति।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी गर्ग के निधन पर शोक जताया। गर्ग का उत्तर दिल्ली के पश्चिम विहार में एक्शन बालाजी अस्पताल में सुबह करीब साढ़े सात बजे निधन हुआ। उम्र संबंधी दिक्कतों के कारण उनकी सेहत ठीक नहीं थी।

पार्टी के नेताओं ने बताया कि गर्ग के पार्थिव शरीर को अशोक विहार में उनके आवास पर ले जाया गया और फिर वहां से पार्थिक शरीर पंत मार्ग पर दिल्ली भाजपा कार्यालय ले जाया गया। दिल्ली भाजपा कार्यालय में बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता उनके अंतिम दर्शन के लिए आए।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि गर्ग ने अपने अंग ‘दधीचि देह दान समिति’ को दान कर दिए थे जिसके लिए उनका पार्थिव शरीर दोपहर एक बजे लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया जाएगा।

गर्ग साल 2003 से 2008 तक वजीरपुर क्षेत्र से विधायक रहे। वे पार्टी में कई पदों पर रहे जिसमें कोषाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और भाजपा दिल्ली अध्यक्ष का पद शामिल है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'